मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: ZPM 24 सीटों पर चल रही है आगे, MNF 10 और कांग्रेस 1

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 दिसंबर 2023): मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी मुकाबला है।

चुनाव आयोग के अभी तक आए रुझानों के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 24 सीट पर आगे चल रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 10 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस 1 पर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 3 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि मिजोरम विधानसभा के 40 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को हुआ था।