Rajasthan Election Result 2023 Live: राजस्थान में क्या है VIP चेहरों का हाल?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 दिसंबर 2023): राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब कुछ ही घंटों में आ जाएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

क्या हाल है दिग्गजों का

राजस्थान के सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।

झालरापाटन सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं।

झोटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह मेहता से पीछे चल रहे हैं।।