दिल्ली: फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ किया अभद्र व्यवहार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 दिसंबर 2023): दिल्ली में आज दोपहर लगभग 3:10 बजे स्पाइसजेट एयरलाइन की उड़ान संख्या SG-8721/STD से पटना जाने वाले यात्रियों का एक समूह घरेलू बोर्डिंग गेट 54 पर उपद्रव कर रहा था। पूछने पर पता चला कि आने वाली उड़ान में 7 घंटे से अधिक की देरी हुई। इस पर यात्रियों ने नाराज़गी जताई और बार्डिंग गेट क्षेत्र में एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ उपद्रव करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना B/G I/C को दी गई, जिन्होंने QRT के साथ मिलकर जवाब दिया। मामले को शांत कर लिया गया है। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।