पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया बड़ा तोहफा , अगले पांच सालों तक मिलेगा मुफ्त में अनाज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 नवंबर 2023): केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। इससे 81 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “पिछले पांच वर्षों में लगभग 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी स्तर से ऊपर उठे। यह मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह, COVID-19 महामारी के दौरान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई थी। कल यह निर्णय लिया गया कि इस योजना को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दे दी। कृषि उपयोग के लिए किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि “अगला फैसला 16वें वित्त आयोग को लेकर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के संदर्भ की शर्तों पर अपनी मंजूरी दे दी है। कार्य समूह की सिफारिशों के आधार पर 16वें वित्त आयोग की संदर्भ की शर्तें तय की गई हैं। 16वें वित्त आयोग अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, केंद्र इस पर फैसला लेगा और इसे 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक लागू किया जाएगा।”