एक लड़का दो लड़कियों के साथ कर रहा था रोमांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 नवंबर 2023): दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो और रील्स की अड्डा बन चुकी है। दिल्ली मेट्रो के अंदर से कभी डांस करने, गाना गाने, स्टंट करने और अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल होते रहता है। तो वहीं इस बार मेट्रो के अंदर का नहीं बल्कि मेट्रो पुल के नीचे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का दो लड़कियों के साथ रोमांस कर रहा है।

वायरल वीडियो को Raka नाम के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में मेट्रो का लोगो लगा पुल दिख रहा है। इससे स्पष्ट है कि यह दिल्ली की है और मेट्रो पुल के नीचे का वीडियो है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़का दो लड़कियों संग रोमांस कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।