Weather Update: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, बारिश के बाद कपेंगी दिल्ली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (27/11/2023): नवंबर का महीना समाप्त होने को हैं और राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से हीं राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड महसूस हो रही है। दिल्ली में आज सुबह से हीं बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के कई इलाकों में बूंदा बांदी हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में बारिश की वजह से मंगलवार से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक कोहरे छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में अचानक बढ़ी ठंड से लोग बचने के लिए आज स्वेटर में दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है जिसके वजह से ठंड बढ़ेगी।

राजधानी दिल्ली वासियों को प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार्ग आज से झेलनी पड़ेगी। आने वाले एक हफ्ते तक राजधानी दिल्ली में कोहरे की चादर छाई रह सकती है। दिसंबर के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड दिल्ली में पड़ने के आसार हैं।