राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

President of India Droupadi Murmu

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 नवंबर 2023): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में डॉ. बीआर अंबेडकर (Dr BR Ambedkar) की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं बहुत भाग्यशाली हूं क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में मुझे केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और आईआईएम, आईआईटी का दौरा करने और बच्चों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है।”

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आज, दुनिया भर के लोग भारत को देखने के लिए उत्सुक हैं। कभी-कभी मैं उनसे पूछती हूं कि आप क्या बनना चाहते हैं? कुछ कहते हैं आईएएस, आईपीएस अधिकारी, कुछ कहते हैं न्यायिक अधिकारी। एक अखिल भारतीय न्यायिक सेवा हो सकती है और जो लोग न्यायाधीश बनने की इच्छा रखते हैं उन्हें देश भर के प्रतिभा पूल से चुना जा सकता है।”