बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 नवंबर 2023): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को ओडिशा के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

3 नई ट्रेनों में शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रख रही हैं।