केजरीवाल की नाकामियों की वजह से आज पूर्वांचल के भाई यमुना में आचमन नहीं कर पाएंगे : बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना

Harish Khurana

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 नवंबर 2023): दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने यमुना नदी के प्रदूषित होने को लेकर एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नाकामियों की वजह से आज पूर्वांचल के भाई आज यमुना में आचमन और डुबकी नहीं लगा पाएंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो यमुना में डुबकी लगा कर दिखाओ।

बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की नाकामियों की वजह से आज पूर्वांचल के भाई आज यमुना में आचमन और डुबकी नहीं लगा पाएंगे। कारण- यमुना में प्रदूषण अभी भी इतना ख़राब है उसका जल हाथ में लेने से त्वचा रोग होने का ख़तरा है, यहाँ तक कैंसर भी हो सकता है, यह मैं नहीं डॉक्टर्स और एक्सपर्ट कह रहे है। केजरीवाल साहब है हिम्मत तो यमुना में डुबकी लगा कर दिखाओ।”