दिल्ली में फिर फायरिंग! तिलक नगर इलाके में 2 युवकों को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 नवंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई है, इसके कारण दोनों घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर आरोपी की तलाश करने में लगी हुई है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि “दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई। घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है और उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।”