साफ करने आए आज घोटाले की नदी में डुबकी लगा रहे हैं: प्रवेश सिंह वर्मा, भाजपा सांसद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 नवंबर 2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगर जेल गए तो उनकी सरकार जेल से ही चलेगी। इसे लेकर राजनीति गरमा गई है और आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में बयानबाजी जारी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है।

बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल परिवर्तन की राजनीति के नाम पर सत्ता में आये थे लेकिन आज इनके मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं। राजनीति साफ करने आए लोग आज घोटालों की नदी में डुबकी लगा रहे हैं। क्या यह मजाक है कि सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल से सरकार चलाएंगे।”

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामला में प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने ED के समन को गैरक़ानूनी बताते हुए जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। तब से ही आप विधायकों द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आप विधायकों की बैठक बुलाई थी।

बैठक के बाद आप मंत्री आतिशी ने कहा कि ये लोग चाहे तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दे, लेकिन वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली सरकार जेल से ही चलेगी। हम इस मामले में कोर्ट जाकर परमिशन लेंगे, जिससे जेल में कैबिनेट की बैठक हो सके और अधिकारी जेल में जाकर जरुरी कागजों पर सीएम के हस्तक्षार ले सकें।