MCD कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली सरकार ने दिया दिवाली का खास तोहफा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 नवंबर 2023): दिवाली पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से नगर निगम के कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है सभी ग्रुप D, C और ग्रुप B के नॉन गैज़ेटेड कर्मचारियों को 7000 रूपये और कच्चे कर्मचारियों को 1200 रूपए का बोनस दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर यह ऐलान किया है‌।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को 1200 रुपए बोनस दिए जाएंगे।”