अयोध्या में एक और मंदिर बनाने की मांग हुई तेज, अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 नवंबर 2023): अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के अलग-अलग राज्यों से समिति के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार से तत्काल मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

बिहार से आए युवा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के सोना झा ने कहा कि पूरे भारत में जल्द स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ आरक्षण की जो प्रणाली है उसे बदला जाए। देश में आरक्षण होनी चाहिए लेकिन जाति के आधार पर नहीं ये हमारी प्रमुख मांग है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के साथ भगवान परशुराम का भी मंदिर बनवाया जाए।

इसके साथ ही पूरे देश में समान नागरिक संहिता जल्द से जल्द लागू किया जाए। भगवान परशुराम के प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में नहीं लागू होता है, तब तक देश के ब्राह्मण समाज के लोग आरक्षित सीटों पर होने वाले समस्त चुनाव में नोटा दबाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पांच सूत्रीय प्रस्ताव आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश लागू हो, सर्वण आयोग का गठन। सामान्य नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो। भगवान परशुराम का भव्य मन्दिर अयोध्या धाम में निर्माण कराया जाय। भगवान परशुराम के प्रकाट्य दिवस (अक्षय तृतीया) पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो।।