एल्विश यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें!, मेनका गांधी ने की गिरफ्तारी की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (03/11/2023): Big Boss OTT – 02 जीतने के बाद सुर्खियों में रहे एल्विश यादव अब बुरी तरीके से फंसते नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव पूरे तरीके से विवादों के घेरे में आ गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एलविश यादव पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस पूरे मामले में एलविश यादव की संलिप्ता कि पुलिस जांच कर रही है।

भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है।

इस पूरे मामले पर सांसद मेनका गांधी ने टेन न्यूज से कहा कि एलविश यादव ने घिनौना काम किया है। अब जल्द से जल्द इसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। एलविश यादव ने कानून तोड़ने का काम किया है इसलिए पुलिस एल्विस यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। मेनका गांधी ने कहा कि एल्विस यादव सांपों के साथ फोटोशूट करता था। एल्विस यादव रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता था उसमे अजगर और कोबरा का जहर निकालकर बेचता था। जो लोग जहर लेते हैं उनका किडनी फेल हो जाता है। मेनका गांधी ने कहा कि जो लोग जंगल से सांपों को लाकर उसका जहर निकलते हैं या उसे मारते हैं ऐसे में कानून के मुताबिक 7 साल की सजा होनी चाहिए।।