ED के नोटिस के बाद पहली बार बोले सीएम केजरीवाल, बीजेपी पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (01/11/2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के पक्का होने पर उन्हें बधाई दी और साथ ही दिल्ली वासियों को आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सफाई कर्मियों से किया वादा हमने पूरा किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है। दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी भ्रष्टाचार और कर्मचारियों को कई महीनों से सैलरी नहीं मिली। MCD में AAP सरकार बनने के बाद समय पर सैलरी मिलती है, सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है।।