सीएम अरविंद केजरीवाल ने नाइजीरिया के उच्चायुक्त एच.ई. अहमद सुले से मुलाकात की, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर की चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 अक्टूबर 2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सचिवालय में भारत में संघीय गणराज्य नाइजीरिया के उच्चायुक्त एच.ई. अहमद सुले से मुलाकात की। दिल्ली सीएमओ की ओर से यह जानकारी गुरुवार को एक्स पर दी गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नाइजीरिया के उच्चायुक्त एच.ई. अहमद सुले ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की है और इन क्षेत्रों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला है। साथ ही नाइजीरिया के उच्चायुक्त ने इन संस्थानों का दौरा करने में गहरी रुचि व्यक्त की है। तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें गर्मजोशीपूर्ण और सुव्यवस्थित यात्रा का आश्वासन दिया है।

दिल्ली सीएमओ ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “भारत में संघीय गणराज्य नाइजीरिया के उच्चायुक्त, एच.ई. श्री अहमद सुले ने आज दिल्ली सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal से मुलाकात की। उन्होंने अन्य पोस्ट में कहा है, “चर्चा शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित रही। इन क्षेत्रों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उच्चायुक्त ने इन संस्थानों का दौरा करने में गहरी रुचि व्यक्त की और माननीय मुख्यमंत्री ने उन्हें गर्मजोशीपूर्ण और सुव्यवस्थित यात्रा का आश्वासन दिया।”