दिल्ली की इन सड़कों पर आज जाने से बचें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अक्टूबर 2023): देशभर में आज यानी मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार को एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन 24 अक्टूबर को होना तय है। दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य और शहर भर से श्रद्धालु देवी दुर्गा की मूर्तियों को यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर विसर्जन के लिए जाएंगे। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में यातायात प्रभावित रहेगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य घाट जहां देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन होगा, इनमें नॉर्थ जिले के यमुना घाट, नॉर्थ जिले के यमुना बाजार; यमुना घाट, वजीराबाद; नॉर्थ जिले के यमुना घाट, कुदेसिया घाट और गीता घाट (चंदगी राम के पास); सेंट्रल के यमुना घाट, आईटीओ (हाथी घाट); साउथ ईस्ट के यमुना घाट, कालिंदी कुंज; ईस्ट के यमुना घाट, गीता कॉलोनी और ईस्ट के यमुना घाट, मयूर विहार शामिल है।

इन सड़कों पर यातायात रहेगा प्रभावित

दोपहर 01:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेसआउटर सर्कल, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा। दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक राजघाट से आईएसबीटी, मजनू का टीला, बुलेवार्ड रोड, वजीराबाद ब्रिज, यमुना ब्रिज- विकास मार्ग सहित वजीराबाद रोड होते हुए बुराड़ी तक रिंग रोड/बाहरी रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। दोपहर 01:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चितरंजन पार्क, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से मथुरा रोड तक बाहरी रिंग रोड, मां आनंद माई मार्ग, जोसिप ब्रोज़ टीटो मार्ग, नेहरू प्लेस पर यातायात प्रभावित रहेगा। अपराह्न 03:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक पुश्ता रोड गांधी नगर, खजूरी पुश्ता रोड, सोनिया विहार पुश्ता रोड, मथुरा रोड, जी.डी. बिड़लामार्ग (रोड नंबर 13ए) पर यातायात प्रभावित रहेगा।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

मुकरबा चौक की ओर से आने वाले वाणिज्यिक वाहनों और बसों को वजीराबाद पुल पर अनुमति नहीं दी जाएगी और दोपहर 12:00 बजे से आईएसबीटी पुल की ओर निर्देशित किया जाएगा। ट्रांस यमुना से रिंगरोड (वजीराबाद ब्रिज) की ओर आने वाले वाणिज्यिक वाहनों और बसों को दोपहर 02:00 बजे से खजूरी खास चौक से पुस्ता रोड पर शास्त्री पार्क की ओर मोड़ दिया जाएगा। कालिंदी कुंज से जैतपुर की ओर जाने वाली यमुना पुश्ता रोड वन-वे रहेगी। जैतपुर की ओर से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची कॉलोनी रोड, आगरा कैनाल की ओर निर्देशित किया जाएगा।कालिंदी कुंज घाट से बाहर निकलने पर सभी खाली वाहन जैतपुर पुश्ता पर अनिवार्य रूप से बाएं मुड़ेंगे और आगरा नहर पर कच्ची कॉलोनी रोड का उपयोग करेंगे।

घाटों के निकट और तट पर होगा सीमित पार्किंग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को घाटों के पास सड़क किनारे अपने वाहन पार्क करने से बचना चाहिए। कई स्थानों पर घाटों के निकट और तट पर केवल सीमित पार्किंग उपलब्ध है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यू टर्न के पास, आईएसबीटी के पास मठ की ओर से शाहदरा लूप पर संन्यास आश्रम; कुदेसिया घाट/गीता घाट आईएसबीटी, हाथी घाट, कालिंदी कुंज और मयूर विहार एक्सटेंशन घाट पर सीमित पार्किंग उपलब्ध है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनता और आयोजकों से की अपील

आयोजकों को श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना चाहिए।
कृपया बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी, माल वाहनों में यात्रियों को ले जाने में शामिल न हों।
नशे में गाड़ी न चलाएं।
आयोजकों को मूर्तियों को ले जाने के लिए केवल एलजीवी या कारों/छोटे वाहनों का उपयोग करना चाहिए।
मूर्तियों और लोगों को ले जाने के लिए एचजीवी या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग न करें।
आयोजकों को महत्वपूर्ण चौराहों के साथ-साथ घाटों पर विसर्जन के दौरान पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात करना चाहिए।
कोई भी तेज़ संगीत नहीं बजाना चाहिए।
मूर्ति विसर्जन सूर्यास्त से पहले संपन्न कर लेना चाहिए।
घाटों पर ढोल बजाने और पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सलाह देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को घाटों पर सावधान रहना चाहिए और गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि किसी भी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति से सावधान रहें।।