दिल्ली में 1000 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक विक्रेता गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अक्टूबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद त्योहारों में पटाखों की चोरी-छिपे बिक्री की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधित पटाखों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 1000 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं और एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, “दिल्ली पुलिस पूर्वी जिले ने कल्याणपुरी में एक हजार किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं और विक्रेता को गिरफ्तार किया है। थाना कल्याणपुरी में धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम और 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।”