दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरार चल रहे ड्रग सप्लायर को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 अक्टूबर 2023): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को 8 महीने से फरार चल रहे एक कुख्यात ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 8 वर्षों से मणिपुर से अपने वाहकों के माध्यम से दिल्ली, पंजाब, असम, यूपी, असम आदि में अफीम और हेरोइन की आपूर्ति में लिप्त रहा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि, “दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 महीने से फरार चल रहे एक कुख्यात ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह पिछले आठ वर्षों में 500 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और अफीम की आपूर्ति कर चुका है। आरोपी को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 8 वर्षों से मणिपुर से अपने वाहकों के माध्यम से दिल्ली, पंजाब, असम, यूपी, असम आदि में अफीम और हेरोइन की आपूर्ति में लिप्त रहा है।”