ऐतिहासिक गोल मार्केट बनेगा ‘नई दिल्ली म्यूज़ियम’, एलजी विनय सक्सेना ने पुनर्विकास कार्यों का किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/10/2023): लुटियंस दिल्ली में अंग्रेजों के जमाने का बना गोल मार्केट को म्यूजियम में तब्दील करने का काम आज से शुरू हो गया है। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने आज गोल मार्केट को म्यूजियम में तब्दील करने के लिए पुनर्विकास करने का कार्य शुरू किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज इसकी शुरुआत हुई।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि “गोल मार्केट एक हेरिटेज बिल्डिंग है, इसका खूबसूरत इतिहास है। ये कभी कनॉट प्लेस का हिस्सा हुआ करता था। वीके सक्सेना ने कहा कि 15 साल पहले इस हेरिटेज बिल्डिंग को दोबारा विकसित करने की योजना बनाई गई थी। आज मुझे खुशी है कि गोल मार्केट का शिलान्यास दोबारा हुआ, हमारी कोशिश है कि डेढ़ साल में इसका काम पूरा हो जाए। जैसा था वैसा ही दोबारा विकसित किया जाएगा, फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ में गोल मार्केट के बगल में एक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।

आपको बतादें कि गोल मार्केट पुनर्विकास की योजना पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होगा, गोल मार्केट पुनर्विकास में 2 साल का वक्त लगेगा। दिसंबर 2025 तक इसका डेडलाइन रखा गया है। इसके साथ ही गोल मार्केट के आसपास के इलाकों को भी विकसित किया जाएगा। गोल मार्केट म्यूजियम को देखने के लिए जो लोग आएंगे उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अंडर पास भी निर्माण किया जाएगा।

गोल मार्केट म्यूजियम पूरे तरीके से हाई टेक्नोलॉजी से लैस होगा, इसके साथ ही पूरा म्यूजियम वातानुकूलित होगा। म्यूजियम घूमने वाले लोगों के लिए फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। लंबे वक्त से गोल मार्केट पूर्ण विकास की योजना लंबित थी। यह योजना वर्ष 2006 शुरू होनी थी और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले इसे पूरा करना था, लेकिन विभिन्न कारणों से योजना शुरू नहीं हो सकी।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज दिल्ली में, नई दिल्ली एमसीडी और एनडीएमसी के तहत आज दो बड़ी परियोजनाएं शुरू हुई हैं। गोल मार्केट जो एक केंद्र स्थान था वह खंडहर में बदल गया है अब दिल्ली एलजी की मदद से इसके डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे एक विरासत के रूप में विकसित किया जा रहा है।।