श्री राम धार्मिक रामलीला के मंच पर सीता हरण का मार्मिक दृश्य देख भाव-विभोर हुई महिलाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/10/2023): दशहरा के मौके पर दिल्ली भर में रामलीलाओं के आयोजन से रौनक छाई हुई है। दिल्ली के जेएलएन एस्टीडियम में आयोजित श्री धार्मिक रामलीला में षष्ठी के दिन सीता हरण का अद्भुत मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। श्री राम धार्मिक रामलीला के चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने टेन न्यूज से बात करते हुए कहा कि श्री धार्मिक रामलीला हाई टेक्नोलॉजी से लैस रामलीला है।

दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में आयोजित श्री राम धार्मिक रामलीला के मंच पर छठे दिन सूर्पणखा के नाक-कान काटने के प्रसंग ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद सीता हरण का मंचन ने लोगों को भाव- विभोर कर दिया। रामलीला का मंचन देख रही महिलाओं के आंखों में सीता हरण के दौरान आंसू आ गए।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि श्री राम धार्मिक रामलीला के मंच पर रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार दिल्ली और आस पास के ही हैं। इसके साथ प्रभु श्री राम का अभिनय करने वाले एक कलाकार मुंबई से आए हैं जो एक व्रत लेकर रामलीला का मंचन कर रहे हैं। श्री राम धार्मिक रामलीला पूरी तरीके से रामचरितमानस की चौपाइयों पर आधारित रामलीला है।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि श्री राम धार्मिक रामलीला के मंच पर सीता हरण के मंचन के साथ राम और जटायू का संवाद, राम मारीच संवाद, माता सबरी संवाद हाई टेक्नोलॉजी से लैस सिस्टम पर आधारित किया गाया। सतीश उपाध्याय ने बताया की श्री राम धार्मिक रामलीला में सेवा कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

श्री राम धार्मिक रामलीला के चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने बताया कि देह दान समिति का एक कैंप जेएलएन स्टेडियम में लगाया गया है। इस कैंप में एक युवा ने अपना अंग दान भी किया है। पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए, अच्छे साहित्य को कैसे आगे बढ़ाएं, स्वच्छता मिशन को कैसे आगे बढ़ाएं ये सारी चीजें इसके माध्यम से श्री धार्मिक रामलीला में किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी से लैस रामलीला पर सतीश उपाध्याय ने कहा कि पूरा रामलीला का प्रसारण डिजिटल स्क्रीन पर किया जा रहा है। मंच पर डिजिटल स्क्रीन लगाया गया है जो सीधा रामचरितमानस के चौपाइयों से जुड़ा है। इस बार श्री राम धार्मिक रामलीला में ई रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के लिए जो रावण का पुतला बनाया जा रहा है उसमे पटाखों का इस्तमाल नहीं किया जा है। इलेक्ट्रॉनिक साउंड सिस्टम के जरिए ई रावण का दहन किया जाएगा।

सनातन विरोधियों का पुतला इस बार दिल्ली के तमाम राम लीलाओं में जलाया जाएगा, बीजेपी ने रामलीला कमेटियों से मांग की है। इस सवाल पर सतीश उपाध्याय ने कहा कि श्री राम धार्मिक रामलीला में भी रावण दहन के दिन एक पुतला रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के साथ सनातन विरोधियों का जलाया जाएगा।।