Breaking News: पुणे से दिल्ली जाने वाली अकासा फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अक्टूबर 2023): पुणे से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट को सिक्योरिटी अलर्ट मिला, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट को शुक्रवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए एयरलाइन कंपनी का कहना है कि “कल रात उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद पुणे से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।”