इसरो ने फिर रचा इतिहास, गगनयान मिशन की पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) की सफल लॉन्चिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अक्टूबर 2023): इसरो ने गगनयान मिशन की पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इसरो ने शनिवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को सफलता पूर्वक लॉन्च किया है।

गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, “मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”