गूगल ने भारत में अप्रैल और जून के बीच हटाए 20 लाख से अधिक यूट्यूब वीडियो

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 अक्टूबर 2023): गूगल (Google) ने भारत में वर्ष 2023 के अप्रैल और जून के बीच 20 लाख से अधिक यूट्यूब वीडियो हटाए हैं। गूगल ने विडियोज को हटाने का कारण नीतियों का उल्लंघन करना बताया है। साथ ही गूगल ने बताया कि पिछले साल अकेले Google Pay ने 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले रोके हैं।

गूगल ने जानकारी देते हुए गुरुवार को कहा है कि उसने भारत में अप्रैल और जून 2023 के बीच अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए 20,00,000 से अधिक YouTube वीडियो हटा दिए हैं।”

गूगल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि “Google Pay पर हमने लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संदिग्ध लेनदेन के बारे में तुरंत सचेत किया। हमने धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोक दिया। परिणामस्वरूप, पिछले साल अकेले Google Pay ने 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले रोके हैं।”