विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी भाजपा में हुए शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 अक्टूबर 2023): विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी सांसद अरुण सिंह की मौजूदगी में विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।