अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों साथियों ने थामा बीजेपी का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (15/10/2023): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में मंगोलपुरी के शिक्षाविद एवं समाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार, प्रीति गुप्ता एवं इंद्रजीत गजवानी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ 500 से अधिक मंगोलपुरी के युवा एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा जानवी गंगवानी भी अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा मे शामिल हुई। वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले जब सतीश कुमार से बात हो रही थी तो उन्होंने मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी में समस्याओं की एक लंबी फेहरिस्त से अवगत कराते हुऐ कहा कि वह चाहते हैं कि इन समस्याओं पर तुरंत काम किया जाए।

इनकी समाजिक कार्यों में रुचि को देखते हुए हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपके साथ भाजपा परिवार एक साथ जुटकर काम करेंगे। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की राष्ट्रवादी और देशप्रेम की भावनाओं के साथ जब बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़ेंगे तो एक मिसाल स्थापित होगी और युवा शक्तियों के माध्यम से हम सब मिलकर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंगारी जब घर-घर जाएगी तो 2025 में इस भ्रष्ट केजरीवाल सरकार की सत्ता से हटना ही पड़ेगा। भाजपा राष्ट्रभक्ति के साथ समझौता नहीं करती इसलिए सभी से कहना चाहता हूं कि आप झूठी और मक्कार आम आदमी पार्टी का साथ छोड़िए और एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान भाजपा को दें।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लग रहा है कि पिछले 10 सालों से चले आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत होना अब तय है। दिल्ली में आज भी सड़के टूटी हुई है और साथ ही कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ भेद भाव नहीं करते और अगर कोई संकट आए तो हमारी सरकार सबकी मदद करती है। सबका वैक्सीन लगाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हमने आप सबका हाथ फैलाकर स्वागत किया है और भाजपा की ओर से हम विश्वास दिलाते हैं कि हम एक साथ और मजबूती से आपके साथ रहेंगे। सतीश कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं किसी के कहने पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली और प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के व्यवहार के कारण आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने अपने साथ आए सभी उत्साहित कार्यकर्ताओं से नारे लगवाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करने का वायदा किया।

जानवी गंगवानी ने कहा की मुझे खेद है की मैंने अपने जीवन का एक दशक से अधिक का समय आम आदमी पार्टी को दिया जहाँ ना आम कार्यकर्ता का ना ही महिलाओं का कोई सम्मान है। उन्होने कहा की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। और उसका प्रमाण है महिला आरक्षण बिल का पास होना। जिस पर कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने महिलाओं को हमेशा धोखा दिया था।।