गौतम गंभीर के 42वें जन्मदिन पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने दी बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 अक्टूबर 2023): पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर नेता, खिलाड़ी से लेकर अन्य लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा समेत अन्य नेताओं ने गौतम गंभीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक्स पर पोस्ट कर गौतम गंभीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि “पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी दिल्ली के वरिष्ठ नेता डाॅ. हर्षवर्धन ने गौतम गंभीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बायें हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

तो वहीं दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट कर कहा है कि “पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”