संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पीएम मोदी का जलाया पुतला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13/10/2023): दिल्ली में कथित तौर पर हुए शराब घोटाले को लेकर लगातार ईडी और सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। इस बीच कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ये दोनों ईडी की गिरफ्त में है। आम आदमी पार्टी इसे तानाशाही बता रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। आए दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर का घेराव किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और 2024 चुनाव में हार की डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में फंसा रहे हैं। बीजेपी दफ्तर का घेराव कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस का जवानों ने डिटेन कर लिया।

प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के तरफ से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द संजय सिंह को रिहा किया जाए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है की संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी फर्जी केस में किया गया है।।

इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है। कोर्ट इस मामले पर आज सुनवाई करेगा।