आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 अक्टूबर 2023): आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यानी शुक्रवार को पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।