दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों एवं दफ्तरों से बाहर निकले लोगों ने क्या कहा?

Earthquake

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (03 अक्टूबर 2023): दिल्ली एनसीआर में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 03 अक्टूबर को 2:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद धरती हिलने के कारण लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप के बाद नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक वहां दोपहर के 2.25 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया जबकि दूसरी बार लगभग आधे घंटे बाद फिर भूकंप आया जिसकी तीव्रता लगभग 6.2 रही। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद कनॉट प्लेस स्थित तमाम दफ्तरों से लोग बाहर निकल गए।

दिल्ली में भूकंप के झटके बाद घर छोड़कर लोग बाहर निकले। इस दौरान राजेश नाम के व्यक्ति ने टेन न्यूज से कहा कि भूकंप का बहुत तेज झटका था। मैने पहली बार इतनी तेज भूकंप के झटके महसूस किया है। हमलोग दफ्तर में बैठे थे तभी टेबल हिलने से झटके लगे।

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद उमंग नाम का व्यक्ति ने कहा कि मैंने पहली बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए। दफ्तर में हम लोग बैठे थे अचानक कुर्सियां हिलने लगी, दीवारों पर लगे कैलेंडर हिलने लगे। इसके बाद हम लोग बाहर निकल गए फिर हमने न्यूज़ में देखा कि सही में भूकंप आया है। सभी लोग सुरक्षित हैं कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। तमाम लोग दफ्तरों से बाहर निकल गए हैं अब हम लोग अंदर जा रहे हैं।

ऋषभ नाम का व्यक्ति ने टेन न्यूज से कहा कि मैं दफ्तर में बैठा था तभी मुझे महसूस हुआ। मेरे तमाम साथी भी कहने लगे की भूकंप आया। अचानक से दफ्तर में हड़कंप मच गया। इसके बाद हमलोग दफ्तर छोड़कर बाहर निकल गए। बाहर निकालने के बाद सोशल मीडिया और न्यूज़ पर देखा तो सही में पता चला कि भूकंप आया है।।