पंजाब में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी, केजरीवाल ने कहा INDIA एलायंस पर दिया स्पष्टीकरण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (29/09/2023): पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को उनके खिलाफ 2015 में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तहत मामला दर्ज किया गया था। सुखपाल सिंह खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था। सुखपाल सिंह गया खैर की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन की मजबूती पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के प्रति समर्पित हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में INDIA गठबंधन से अलग नहीं होगी। आम आदमी पार्टी सरकार नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की क्यों गिरफ्तारी हुई है क्या पूरा मामला है उसके डिटेल पंजाब पुलिस के पास है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी हालत में आम आदमी पार्टी की सरकार नशा के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी। लेकिन मैं किसी विशेष केस या किसी व्यक्ति विशेष पर बात नहीं कर रहा क्योंकि मेरे पास जानकारी नहीं है, जानकारी पंजाब पुलिस के पास है।