दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने दिल्ली के अंबेडकर सेंटर में G 20 कांफ्रेंस का आयोजन किया।

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (27/09/2023): दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने दिल्ली के अंबेडकर सेंटर में G 20 कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अथिति के तौर पर आसाम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने शिरकत की। G20 की अध्यक्षता इस बार भारत ने किया है और ऐसे में अब अलग-अलग समूह द्वारा G 20 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

भारत ने हाल ही में G 20 की मेजबानी से दिखा दिया कि क्यों प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। विदेशी मेहमानों ने भी G 20 के दौरान भारत की बढ़ती लोकप्रियता और आत्मनिर्भर भारत का लोहा माना। इसी कड़ी में दिल्ली विश्व विद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने एक G 20 कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसका मकसद देश में ही रहे विकास कार्यों और सबसे तेजी से उभरता हुआ भारत देश लोगों के सामने रखना था।

जाहिर सी बात है कि G 20 के दौरान देश ने दिखा दिया कि क्यों भारत को आने वाले समय का विश्वगुरु माना जा रहा है। इस बात में कोई शक नहीं कि 2028 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुण कुमार अभी ने कहा कि g20 की अध्यक्षता भारत के लिए गौरव की बात रही है। शहीद भगत सिंह कॉलेज की तरफ से G 20 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों से विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। G20 की बैठक के बाद भारत प्रगति के नए आयाम को रचना के लिए एक रूपरेखा तैयार की है और इसमें छात्रों की भागीदारी अहम है।

असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा कि जी 20 हम सब के लिए गौरव का झंडा और इसमें भारत की जो ताकत है वह विश्व ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही विकसित भारत के लिए अग्रसर भूमिका निभाते रहे हैं। बैठक के बाद अब भारत में आयाम को छूने के लिए तैयार है। पीएम मोदी का जो सपना है विकसित भारत का उसे पूरा करने के लिए अब छात्रों की भागीदारी भी जरूरी है।