राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे आप नेता संजय सिंह

AAP Sanjay Singh

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 सितंबर 2023): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होने वाली है। उनके शादी में शामिल होने के लिए आज से मेहमानों का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज उदयपुर पहुंचे।

आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राघव-परिणीति को शादी की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “राघव और परिणीति को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई देता हूं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आज और कल शादी समारोह है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे।”

आप सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकते हैं।।