दिल्ली एमसीडी को लेकर बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 सितंबर 2023): दिल्ली एमसीडी की सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह सब दावे खोखले हैं। एक बार फिर से दिल्ली एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने दावा किया है कि अगले 2 से 3 महीने बाद राजधानी दिल्ली के तमाम इलाका कूड़ा- कूड़ा हो जाएगा।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सेंट्रल जोन में 25 बार है और 1 नवंबर से उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने जा रहा है। जो प्राइवेट कर्मचारी हैं जो कंपनी है साफ सफाई का जिम्मा उनके ऊपर है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा उसके बाद दिल्ली की क्या स्थिति होगी यह शायद महापौर को नहीं पता है।

राजा इकबाल ने एमसीडी में काबिज आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी सरकार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से पीछे जा रही है और उनके पास एमसीडी चलाने का कोई तजुर्बा नहीं है। अगर इनका कांटेक्ट रिन्यू नहीं किया गया तो फिर से दिल्ली कूड़ा कूड़ा हो जाएगी।

राजा इकबाल ने कहा कि सेंट्रल जोन में करीब 25 वार्ड है और 1200 करोड़ का पूरा टेंडर 10 साल के लिए है। ऐसे में दिवाली के बाद दिल्ली वासियों के बीच एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की कठपुतली मेयर शैली ओबेरॉय ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। मैं मांग करता हूं की शैली ओबेरॉय अपनी स्थिति को स्पष्ट करें।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि एक बड़ी वजह यह भी है कि कोर्ट की दखल के बाद भी अभी तक दिल्ली में स्टैंडिंग कमेटी का कोई चुनाव नहीं हुआ है। स्टैंडिंग कमेटी और वार्ड कमेटी का कोई गठन नहीं किया गया है। कोर्ट की तरफ से कोई विधान नहीं है। हमारे पार्षद खुद ही सफाई व्यवस्था करेंगे दिल्ली को कूड़ा करकट हम लोग नहीं बनने देंगे। इतना ही नहीं नगर निगम में पहली बार ऐसा हुआ है कि हिंदू राव हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने जब प्रदर्शन किया तो उनकी 11 दिन की सैलरी काट दी गई और उन पर आरडीए लगा दिया गया।