दिल्ली में आदमी ने आवारा कुत्ते से किया बलात्कार, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (16 सितंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी आवारा कुत्ते के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। आरोपी आदमी के खिलाफ एक NGO ने वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि महीनों से ये चल रहा है।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस संदर्भ में शनिवार को एक्स पर ट्वीट कर सवाल की है। उन्होंने कहा कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान आदमी ये है? साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी दिल्ली का क्या हाल हो गया है?

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली के सुभाष नगर इलाक़े में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक NGO ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है। ये कैसे बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी ? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का ?”