पंजाब में बोले अरविंद केजरीवाल- चीन को पंजाबी इंडस्ट्री ही हरा सकती है

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 सितंबर 2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने पंजाब में उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लुधियाना के उद्यमियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “पंजाब में हवा का रुख बदलने लगा है, जो इंडस्ट्री बाहर गई थी, वो वापस आने लगी है। पहले पंजाब में एक्सटॉर्शन का माहौल था कि कैसे व्यापारियों को निचोड़ लो।”

दिल्ली सीएम ने कहा कि “केंद्र सरकार का आंकड़ा है कि पूरे देश में सबसे ज़्यादा पंजाब में 2.68 लाख से अधिक MSME रजिस्टर्ड हुई हैं। 3400 से अधिक प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। 50,000 करोड़ से ज़्यादा की इन्वेस्टमेंट आ चुकी है।”

उन्होंने कहा कि “आज हमें ये तय करना है कि पंजाब की इंडस्ट्री को सिर्फ़ बचाना है या चाइना की इंडस्ट्री को हराना है। चाइना को पंजाबी इंडस्ट्री ही हरा सकती है। हम पंजाब की इंडस्ट्री को उस स्केल पर ले जाना चाहते हैं जब चाइना को मात दे सकें।”

केजरीवाल ने कहा कि “पहले मुख्यमंत्री PR के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर बाढ़ ग्रस्त का दौरा करते थे। लेकिन भगवंत मान ने ख़ुद बाढ़ के पानी में उतर कर लोगों को रेस्क्यू किया। पंजाब के लोगों ने ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा था।”

उन्होंने कहा कि “पंजाब में 650 मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं, इसे 3000 तक लेकर जाएंगे। 40 अस्पतालों में शुरुआत में पहले 6 अस्पतालों को शानदार कर देंगे, पहले खजाना मंत्रियो के घर तक जाता था, अब खजाना लोगों की जेब तक जाता है।”

आगे कहा कि “अभी हमने अफसरों की समितियां बनाई थीं, अगर हम सेक्टर वाइज व्यापारियों की समितियां बना दें। और वो लगातार तरीके से काम करें। सरकार के साथ इंडस्ट्री की साझेदारी कई महीनों में एक बार नहीं, लगातर चलते रहनी चाहिए।”