दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या, दो गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 सितंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दी है।

दिल्ली पुलिस इमली जानकारी के मुताबिक, “गोविंदपुरी इलाके में 13 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। 4 सितंबर को तुगलकाबाद के जैव-विविधता पार्क के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। हम मौके पर पहुंचे और उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए। जांच के बाद हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।”

बता दें कि यह घटना 4 सितंबर को सामने आई है, जब पुलिस को तुगलकाबाद के जैव-विविधता पार्क के पास एक अज्ञात महिला के शव के बारे में सूचना मिली। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक लड़की का शव पाया, जिसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। वहीं लड़की की उम्र 13 साल है‌।।