17.5 करोड़ के इंजेक्शन ने बचाई कनव की जान, कनव के परिवार वालों से मिले सीएम केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 सितंबर 2023): कनव को जन्म से ही SMA नाम की गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी के इलाज के लिए 17.5 करोड़ रुपये का इंजेक्शन चाहिए था। कनव के मां बाप के लिए इतने पैसे एक साथ दे पाना असंभव हो रहा था। हालांकि डॉक्टरों और लोगों की मदद से वो इंजेक्शन बच्चा को लग गया और बच्चा अभी स्वस्थ है। वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनव के परिवार वालों से मिले और बच्चा की स्वस्थ और खुशहाल होने की भगवान से कामना की।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “दिल्ली के डेढ़ साल के कनव को जन्म से ही SMA नाम की गंभीर बीमारी है। देश में अब तक ऐसे कुल 9 मामले ही हैं। इस बच्चे को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लगना था जो अमेरिका से आना था।”

उन्होंने आगे कहा कि “इस छोटे बच्चे को एक नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा जी और संजय सिंह जी के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है, और बच्चा अभी स्वस्थ है। धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जितने भी सेलेब्रिटीज़, नेताओं और मीडिया संस्थानों ने इस नेक काम में परिवार की मदद की है उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। ईश्वर इस बच्चे को हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखें।”