दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट को लेकर लड़का और लड़की के बीच हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 सितंबर 2023): दिल्ली मेट्रो आए दिन वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती है। दिल्ली मेट्रो के अंदर से कभी डांस करने, गाना गाने का वीडियो वायरल होता है, तो कभी अजीबोगरीब स्टंट करने का वीडियो वायरल होता है। वहीं अब दिल्ली मेट्रो के अंदर से एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़का और एक महिला के बीच बहस होते दिख रहा है। वहीं ये वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की के बीच में सीट को लेकर बहस हो जाता है। लड़का बोलता है चुप बैठो। लड़की बोलती है कि आप बोलने वाले कौन होते है कि चुप बैठो। फिर लड़का बोलता है कि बोलते रहो फिर। दोनों में काफी बहस होता है।

आपको बता दें कि इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh के अंकाउट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “सीट के मुद्दे पर दिल्ली मेट्रो के अंदर एक लड़के और एक महिला के बीच कलेश।” इस वीडियो को 1 लाख 03 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 500 से अधिक लाइक्स मिल चुका है।।