दिल्ली: 18 साल के युवक पर 7-8 लड़कों ने चाकू से किया वार, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 सितंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के संगम विहार इलाके में 7-8 लड़कों ने मिलकर एक 18 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पीड़ित लड़का पर तब तक चाकू से वार किया गया जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो गई। ये सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में सात से आठ लड़का एक लड़का को घेरे हुए हैं और उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। वो लड़का अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो लोग उसके मारते जा रहे हैं। इसी दौरान ये लोग उस पर चाकू से वार कर देता हैं और वो लड़का लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो लोग वहां से फरार हो जाते हैं।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि घटना के दौरान कई लोग मौजूद हैं लेकिन किसी ने भी कोई मदद नहीं की। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।।