G20 शिखर सम्मेलन: विदेशी मेहमानों के लिए परोसे गए लजीज भारतीय व्यंजनों से सजी थाली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 सितंबर 2023): भारत G-20 सम्मेलन 2023 की मेजबानी कर रहा है, इसमें भाग लेने के लिए दुनियाभर के दिग्गज राजनेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। एक ही छत के नीचे दुनिया की कई बड़े ताकतें वैश्विक मुद्दों को सुलझाने के लिए एकजुट हुई। भारत आए मेहमानों का खास ख्याल रखने के लिए 5 स्टार होटल में ठहरने, घूमने और खान-पान की अच्छी व्यव्सथा की गई। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी20 सम्मेलन में सभी नेताओं ने एकजुट होकर कई मुद्दों पर बातचीत की। उसके बाद मेहमानों के लिए खास लंच और डिनर की व्यवस्था की गई।

पीएम मोदी ने 9 सितंबर को लंच होस्ट किया तो वहीं मेहमानों के लिए डिनर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होस्ट किया था। इस डिनर में मिलेट से बनी डिशेज की कई वैरायटी शामिल की गई थी। इसके अलावा देश की कई प्रसिद्ध व्यंजन भी परोसे गए। साथ ही सेलिब्रिटी शेफ कुनाल कपूर, अजय चोपड़ा, अहानिता जैसे मशहूर शेफ ने मेहमानों की खास खिदमत के लिए अपने हाथ से डिशेज तैयार की।

शेफ अजय चोपड़ा ने डिनर की कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘पहली महिलाओं की सेवा करना सम्मान की बात है । मैंने हमेशा खाना पकाने और अपनी कुकिंग के जरिए दुनियाभर के लोगों को शिक्षित करने की कोशिश की है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा खुशी और सम्मान की बात है। सभी जानकारियां देखने के लिए स्वाइप करें और यदि आप जानते हैं कि मैं क्या पका रहा हूं तो नीचे कमेंट करें।’ तस्वीरों में अजय चोपड़ा ब्रिटेन के पीएम सुनक की पत्नी और अन्य महिलाओं को अपनी बुक देते नजर आ रहे हैं।।