G20 शिखर सम्मेलन: भारत मंडपम के प्रदर्शनी क्षेत्र में लाइव संगीत का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08 सितंबर 2023): G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के प्रदर्शनी क्षेत्र में लाइव संगीत का आयोजन रखा गया है। ये आयोजन तीन दिन के लिए रखा गया है, जो आज से शुरू होगा और 10 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए अलग-अलग राज्यों से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए संगीतकार हाफ़िज़ अहमद अल्वी ने कहा कि “हमने यहां पूरे दिन शास्त्रीय संगीत बजाया है। इसके बाद सितार वादन, सरोद वादन और बांसूरी वादन भी होगा। यह आर्टिस्ट कुछ दिल्ली के हैं, कुछ उत्तराखंड के हैं और अन्य राज्यों से भी आए हैं। यह तीनों दिन चलेगा। यह हमारे लिए बहुत खास क्षण है।”

बता दें कि भारत 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में नवनिर्मित भारत मंडपम में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।।