भारत के नाम से हटेगा इंडिया ?, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (05/09/2023): इंडिया को आज से पहले हम भारत और इंडिया दोनों नाम से जानते थे। लेकिन अब देश में चर्चा शुरू हो गई है कि संसद के विशेष सत्र में सरकार प्रस्ताव ला सकती है और भारत से इंडिया शब्द को हटा दिया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले भोज समारोह में जो निमंत्रण अतिथियों को मिला है उसमें निमंत्रण पत्र पर इंडिया के नहीं बल्कि भारत के राष्ट्रपति लिखा हुआ है।

इंडिया और भारत पर छिड़ी सियासी बवाल के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने टेन न्यूज से कहा कि देश के नाम का अनुवाद नहीं हो सकता। क्या आप चीन, रूस, अमेरिका के नामों का अनुवाद कर सकते हैं क्या, भारत भारत है, मुझे नहीं पता कि कुछ लोग अंग्रेजों द्वारा दिए गए नाम को मुद्दा क्यों बना रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि हमें ना इंडिया से परहेज है ना भारत से। यह नया गठबंधन जो बना है वह इंडिया नहीं बल्कि डॉट डॉट I.N.DI.A. है। मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक यात्रा निकाले थे उसका नाम था भारत जोड़ो यात्रा। उस समय राहुल गांधी को क्या इंडिया से परहेज था जो भारत लिखे थे।।