चांद के बाद सूर्य की ओर बढ़ते भारत के कदम, आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग। जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 सितंबर 2023): भारत का सूर्य मिशन आदित्य L1 को इसरो ने लॉन्च कर दिया है। आदित्य L1 की ऐतिहासिक लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्री हरिकोटा, आंध्र प्रदेश से की गई है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी थी। ऐसे में श्री हरिकोटा से आदित्य L1 की लॉन्चिंग ने फिर से विश्व को भारत की ओर आकर्षित कर लिया है।

आदित्य L1 मिशन को आज 11:50 पर लॉन्च कर दिया गया। आदित्य L1 अपनी यात्रा की शुरुआत कर चुका है PSL- XL रॉकेट के द्वारा सूर्य की ओर आदित्य L1 निकल चुका है आदित्य L1 का वजन 1480.7 किलोग्राम है।

आज न सिर्फ भारत बल्कि विश्व भी आदित्य L1 की चर्चा कर रहा है और लॉन्चिंग के वीडियो को आभासी पटेल पर देखकर उत्साहित हो रहा है, वहीं भारत का बच्चा-बच्चा अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बताया जा रहा है कि लॉन्च के करीब 63 मिनट बाद रॉकेट से आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट अलग हो जाएगा।

भारत विश्व का चौथा राष्ट्र बनेगा जिसने सूर्य के अध्ययन के लिए सैटेलाइट लॉन्च की है। 2 सितंबर का यह दिन भारत के इतिहास में एक धवल अक्षरों में अंकित होगा।।