चंदा मामा की गोद में अटखेलियां करता रोवर प्रज्ञान, देखें तस्वीर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01 सितंबर, 2023): हिंदुस्तान का चंद्रयान-3 जो कि चंद्रमा की सतह मौजूद है। इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक वीडियो साझा किया है,जिसमें रोवर चंदा मामा की गोद में अटखेलियां करता नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन में खेल रहा हो। भारत में रिश्तों की मिसाल दी जाती है, और ऐसे में भी रिश्ते ढूंढ लेना अपने आप में एक भावनायुक्त देश होने का प्रमाण देने जैसा है।

इसरो द्वारा लगातार चंद्रमा पर रिसर्च किया जा रहा है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और मामा-भांजे के संबंधों का उपमा दे रहे हैं।।