दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में इतने यात्रियों ने किया सफर

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 अगस्त 2023): दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली मेट्रो में 28 अगस्त को 68 लाख 16 हजार यात्रियों ने सफर किया है। कोविड-19 महामारी से पहले और बाद में अब तक एक दिन में दिल्ली मेट्रो के अंदर सफर करने वाली यात्रियों की यह संख्या सबसे अधिक है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को एक्स पर ट्वीट करके दी है।

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट में लिखा है, “DMRC ने सोमवार (28 अगस्त, 2023) को अभूतपूर्व 68.16 लाख यात्री यात्राएं दर्ज करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जो कि COVID-19 महामारी की शुरुआत से पहले और बाद में अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री यात्राएं हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले 10 फरवरी 2020 को रिकॉर्ड बनाया था। उस समय 66,18,717 यात्रियों ने एक दिन में सफर किया था। वहीं दिल्ली मेट्रो ने 28 अगस्त को अपना ही 10 फरवरी 2020 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।।