मानवता हुई शर्मसार: होटल में पति ने अपनी पत्नी को बेहोश कर काटा हाथ, जानें फिर क्या हुआ?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 अगस्त 2023): देश की राजधानी दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी को बेहोश कर उसका हाथ काट दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने दिल्ली के एक होटल में कमरा बुक किया था। यहां पति ने पत्नी को बेहोश कर उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है। ये दंपति कानपुर के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार करीब आधी रात को कानुपर के रहने वाले सतीश और वंदना न्यू मयूर होटल पहुंचे थे। पहले रूम बुक किया फिर सभी फॉर्मलिटी पुरा कर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन लोगों ने खाना मंगवाया। सतीश ने चुपके से खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। बाद में इस खाने को पत्नी वंदना को खिला दी। खाना खाने के बाद वंदना बेहोश हो गई। पत्नी को बेहोश देख पति ने धारदार हथियार से हाथ काट कर दो टुकड़े कर दिए और फिर वहां से फरार हो गया।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला की हालत देख डॉक्टरों ने सफदरगंज रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने महिला की इलाज शरु कर दी है। डॉक्टर्स कटे हुए हाथ को फिर जोड़ने के लिए ऑपरेशन शुरु कर दिया है।।