दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने वार्ड में सफ़ाई अभियान का किया निरीक्षण, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 अगस्त 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी ने मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम ‘अब दिल्ली होगी साफ’ है। इस अभियान के तहत एमसीडी के अधिकारी, कर्मचारी सभी दिल्ली के लोगों के साथ प्रत्येक वार्ड की सफाई करने में लगे हुए हैं। इसी अभियान के तहत आज शनिवार को दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के वार्ड 108 में पार्षद राखी यादव के साथ सफ़ाई अभियान का निरीक्षण किया। इस बात की जानकारी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एक्स पर निरीक्षण से संबंधित तस्वीरें शेयर करके दी है।

इस दौरान दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने नगर निगम विद्यालय में बच्चों और अध्यापकों से भी मिली और बच्चों की पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी शिक्षा प्रणाली में होने वाले बदलावों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

शैली ओबेरॉय ने ट्वीट में लिखा है, “अब होगी दिल्ली साफ अभियान के तहत दिल्ली के वार्ड 108 में पार्षद राखी यादव जी के साथ सफ़ाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम विद्यालय में भी बच्चों और अध्यापकों से मिली और बच्चों की पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। सभी शिक्षा प्रणाली में होने वाले बदलावों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।”