चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3: नई दिल्ली में निकाली गई तिरंगा यात्रा, पीएम का जताया आभार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (24/08/2023): चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूरे देश में लोग खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई की तरफ से दिल्ली के इंडिया गेट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया गया इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को सफल कर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के प्रण को पूर्ण किया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भारत के सभी नागरिकों, ईसरो वैज्ञानिकों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंद्रयान 3 की चंद्रमा की दक्षिण सतह पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को सफल कर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के प्रण को पूर्ण किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इंडिया गेट कर्तव्य पथ मोड़ पर एकत्र हुए, अंतिम क्षणों में चंद्रयान 3 की सफलता के लियें प्रार्थना की और लैंडिंग हो जाने के बाद ढोल नगाड़े बजाकर एवं भारतीय राष्ट्र ध्वज लहरा कर खुशियाँ मनाई। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए सभी देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गेट पर जश्न मनाया इसके बाद बाइक रैली में शामिल हुए। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मोदी जी की दिव्य दृष्टि का ही परिणाम है जो, सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को सबक सिखाया, कोरोना में मदद कर दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश भिजवाया। और अब चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सबसे पहले हम।

सांसद प्रवेश वर्मा ने इंडिया गेट के पास बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि चंद्रयान_3 की गौरवमयी और ऐतिहासिक सफलता का जश्न इंडिया गेट पर मनाया। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम,लगन और त्याग का प्रतीक एवं प्रतिफल है। मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। देशवासियों को बधाई।।