सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख को लिखा पत्र, क्या कहा जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2023): चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रच दिया है। इस सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। जबकि चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनिया भर से इसरो को बधाई मिल रही है। इसी बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को पत्र लिखकर बधाई दी है।

सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा है, “श्री सोमनाथ जी, यह आपको यह बताने के लिए है कि कल शाम इसरो की शानदार उपलब्धि से मैं कितना रोमांचित थी। यह सभी भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह का विषय है।”

उन्होंने आगे कहा कि “इसरो की उत्कृष्ट क्षमताएं दशकों में विकसित हुई हैं। इसमें उल्लेखनीय नेता रहे हैं और सामूहिक प्रयास की भावना ने इसे हमेशा प्रेरित किया है। साठ के दशक की शुरुआत से ही यह आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है जिसने इसकी महान सफलताओं में योगदान दिया है।”

इसरो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं संपूर्ण इसरो समुदाय को शुभकामनाएं देती हूं और इस महत्वपूर्ण अवसर पर इसके प्रत्येक सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। शुभकामनाओं के साथ।”

गौरतलब है कि भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।